एक आदमी हमेशा की तरह अपने नाई की दूकान पर बाल कटवाने गया . बाल कटाते वक़्त अक्सर देश-दुनिया की बातें
हुआ करती थीं
….आज भी वे सिनेमा , राजनीति , और खेल जगत ,
इत्यादि
के बारे
में बात कर रहे थे कि अचानक
भगवान्
के अस्तित्व
को लेकर
बात होने
लगी .
नाई ने कहा , “ देखिये भैया , आपकी तरह मैं भगवान् के अस्तित्व में यकीन नहीं रखता .”
“ तुम ऐसा क्यों कहते हो ?”, आदमी ने पूछा .
