a

शुक्रवार, 22 नवंबर 2013

चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?

इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?
खाने के शौकिन लोग जब खाने का लुत्फ उठाते हैं तो उन्हें ध्यान ही नहीं रहता कि खाने के भी कुछ नियम होते हैं। आयुर्वेद में ऐसी कई चीजों का वर्णन मिलता है जिन्हें साथ खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। इन्हीं चीजों के बारे में हम कई बार अपने घर के बड़े- बूढ़ों से भी सुनते है, लेकिन अंधविश्वास समझकर उनकी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल बहुत कम लोग जानते हैं कि फूड कॉम्बिनेशन का भी सेहत पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ता है।
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?
कोल्डड्रिंक के बाद पानमसाला- कोल्डड्रिंक पीने के बाद  या पहले कभी भी पिपरमेंट युक्त पानमसाला या कोई अन्य चीज सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्डड्रिंक व पिपरमेंट को मिलाने पर साइनाइड बनता है जो कि जहर के समान कार्य करता है।
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?

आलू और चावल- कई लोग आलू व चावल के शौकिन होते हैं, लेकिन आलू व चावल के शौकिनों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इन दोनों को एक साथ न खाएं। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?

प्याज और दूध- प्याज और दूध को कभी एक साथ नहीं लेना चाहिए। प्याज के साथ दूध के सेवन से कई तरह के त्वचा रोग जैसे दाद,खाज ,खुजली,एगसिमा ,सोराईसिस, आदि होने की संभावना होती है।
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?


दही व मछली - दही की तासीर ठंडी है। उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे गैस, एलर्जी और स्किन की बीमारी हो सकती है। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?
खाने के साथ फल - आयुर्वेद के अनुसार खाने के साथ फल नहीं खाने चाहिए। दोनों ही चीजों का कार्बोहाइड्रेट और प्रोटींस के पाचन का मिकैनिज्म अलग होता है।  नीबू, संतरा, अनन्नास आदि खट्टे फल एसिडिक होते हैं। दोनों को साथ खाया जाए तो कार्बोहाइड्रेट या स्टार्च की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे कब्ज, डायरिया या अपच हो सकती है। 
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?
दूध के साथ नींबू - दूध के साथ नींबू या खटाई य़ुक्त चीजों को लेना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। दोनों का एक साथ सेवन करने पर एसीडिटी हो जाती है।
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?
दूध के साथ दही- दूध के साथ दही लेना भी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। दूध और दही दोनों की तासीर अलग होती है। इन्हें साथ लेने पर पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?
चिकन के साथ मिठाई- चिकन के साथ ज्यूस या मिठाई आदि का शौक रखने वालों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से पेट खराब हो सकता है। 
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?
उड़द की दाल के साथ दही- उड़द की दाल के साथ दही खाना बहुत नुकसान पहुंचाने वाला होता है माना जाता है कि इसके लगातार सेवन से दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
इन्हें एक साथ कभी न खाएं, चीजें जिन्हें साथ खाने पर बन जाता है जहर?
दही के साथ न खाएं पराठें- दही के साथ पराठा या अन्य तली-भुनी चीजों को लेने पर दही फैट के पाचन में रुकावट पैदा करता है। इससे फैट्स से मिलने वाली एनर्जी शरीर को नहीं मिल पाती।



Read more:http\\www.manishpdixit.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं: