a

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2013

बन्दर और सुगरी


सुन्दर  वन  में  ठण्ड  दस्तक  दे  रही  थी , सभी  जानवर  आने  वाले  कठिन  मौसम  के  लिए  तैयारी   करने  में  लगे  हुए  थे . सुगरी  चिड़िया  भी  उनमे  से  एक  थी  , हर  साल  की  तरह  उसने  अपने  लिए  एक  शानदार  घोंसला  तैयार  किया  था  और  अचानक  होने  वाली  बारिश  और  ठण्ड  से  बचने के लिए उसे  चारो  तरफ  से  घांस -फूंस  से  ढक  दिया  था .








सब  कुछ  ठीक  चल  रहा  था  कि  एक  दिन  अचानक  ही  बिजली  कड़कने  लगी  और  देखते देखते  घनघोर  वर्षा   होने  लगी , बेमौसम  आई  बारिश  से  ठण्ड  भी  बढ़ गयी  और  सभी  जानवर  अपने -अपने  घरों   की  तरफ  भागने  लगे . सुगरी  भी  तेजी  दिखाते  हुए  अपने  घोंसले  में वापस आ गई  , और  आराम  करने  लगी . उसे  आये   अभी  कुछ  ही  वक़्त  बीता  था  कि  एक  बन्दर  खुद  को  बचाने  के  लिए  पेड़  के  नीचे    पहुंचा  .

शेर , लोमड़ी और भिक्षुक